×
×

फिरोजाबाद में 25 हजार काइनामी बदमाश गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास करने वाला पकड़ा गया, सीसीटीवी आया था सामने

फिरोजाबाद में 25 हजार काइनामी बदमाश गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास करने वाला पकड़ा गया, सीसीटीवी आया था सामने
फिरोजाबाद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लाइनपार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहनलाल पुत्र देवेंद्र, निवासी बारेलाल की ठार, गुदाऊ, थाना लाइनपार को गुदाऊशाला क्षेत्र से पकड़ा गया। मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि आरोपी मोहनलाल 3 अप्रैल 2026 की रात थाना लाइनपार क्षेत्र में एक घटना में वांछित था। उसने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर को ट्रैक्टर से टक्कर मारकर तोड़ दिया था और पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया था। इस घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।

Comments

    No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Authentication Required

Please log in to leave a comment.

Breaking News Alerts

Want to stay updated with the latest news? Allow notifications!

1111111111